हिंदूवादी संगठनों ने किया वेलेंटाइन डे का विरोध, पार्कों के अंदर रहा पुलिस का पहरा

जबलपुर। शहर में हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का विरोध किया गया।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के कई पार्को में जाकर तालाबंदी की। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर प्रेमी युगल को पश्चिमी सभ्यता का हवाला देते हुए समझाइश दी।
हिन्दू सेवा परिषद ने अपने कार्यकर्ताओं को छोटी छोटी टुकड़ियों में हर उद्यानो में भेजा है, साथ ही वहाँ पर तालाबंदी कर दिया गया।
हिंदू सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा टैगोर गार्डन पहुंचकर युगल जोड़ों को समझाइश दी गई।
इसके अलावा टैगोर उद्यान में तालाबंदी की गई।
इस संबंध में हिंदू सेवा परिषद के नेताओं ने बताया कि परिषद द्वारा लगातार पश्चिमी सभ्यता का विरोध किया जाता रहा है। आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में लोग मनाते है। जबकि, यह हमारे यहां कि सभ्यता नहीं है।

 

Next Post

अब ब्रिथ एनालाइजर जांच रिपोर्ट के बाद इंदौर में बस चला सकेंगे ड्राइवर

इंदौर। स्कूल बस को टक्कर मारने की घटना के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। स्कूल और चार्टर्ड बस चालकों के लिए ब्रिथ एनालाइजर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। पुलिस उपायुक्त ने प्रबंधन की बैठक कर 15 दिन की मोहलत दी है। बता दे कि सोमवार सुबह निजी […]