सीधी। शिवसेना इकाई द्वारा सीधी शहर के सम्राट चौक के आगे सिंगरौली मुख्य मार्ग पुराने टैक्सी चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना हेतु मुख्यमंत्री के नाम गोपद बनास एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मांग किया गया कि सीधी जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा कही स्थापित नहीं है।
छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे वीर योद्धा से सदैव समाज एवं युवा प्रेरित होते रहे हैं।
जिसको लेकर शिवसेना इकाई मांग करती है कि किसी राजनीतिक व्यक्ति की प्रतिमा स्थापित करने से अच्छा है कि समाज के ऐसे वीर योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित करने की जरूरत है जिससे समाज युवा पीढ़ी उनके विचारधारा पर चलकर समाज धर्म राष्ट्र हित के लिए समर्पित रहे।
चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित किया जाये।

