राजधानी में नए कलेक्ट्रेट भवन के लिए हटेंगे प्रोफेसर कॉलोनी के 107 मकान, दीपावली बाद शुरू होगी कार्रवाई, पहले चरण में तोड़े जाएंगे 20 मकान

भोपाल। राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी में नया कलेक्ट्रेट भवन बनाने के लिए 107 मकानों को तोड़ा जाएगा।
प्रथम चरण में यहां बने 20 मकानों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इन्हें खाली कर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि नए भवन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही जमीन को खाली करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी की 13 एकड़ भूमि को नए भवन के लिए चिह्नित किया गया है। इसका काम दो चरणों में पूरा होगा। जिसमें से आठ एकड़ जमीन पर सात मंजिला भवन का निर्माण 412 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक तौर पर यहां बने मकानों को खाली कराकर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में 20 मकानों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है। अभी इन मकानों में मलेरिया, सीबीआई, डीएमआई सहित अन्य सरकारी दफ्तर संचालित किए जा रहे हैं।
यहां पर चार फाइव-जी बिल्डिंग बनाई जाएंगी। जिसमें संभागायुक्त, आईजी देहात, कलेक्टर, चार एडीएम कार्यालय, नाजिर शाखा, खनिज शाखा, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, निर्वाचन के लिए अलग से कार्यालय, खाद्य विभाग व इनसे संबंधित कार्यालय, बाबुओं के बैठने की व्यवस्था, कांफ्रेंस हाल, रिकॉर्ड रूम, लोकसेवा गारंटी केंद्र, एसएलआर, अधिवक्ता कक्ष, महिला बाल विकास, आदिम जाति कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग व अन्य वे कार्यालय जो बाहर किराए की बिल्डिंग में संचालित हो रहे हैं, वे सभी इसी बिल्डिंग में आएंगे।

 

Next Post

युवा आईपीएस अधिकारी संपत उपाध्याय को जबलपुर जिले की मिली कमान, अपराध खात्मे की बड़ी चुनौती से होगा सीधे सामना

जबलपुर। वाराणसी के बीएचयू से शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा आईपीएस अधिकारी संपत उपाध्याय को जबलपुर जिले की कमान सौंपी गई है। पवित्र नदी गंगाजी के किनारे अपना बचपन व्यतीत करने के बाद संपत उपाध्याय ने गंगा मैया के आशीर्वाद से ही भारत की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में शामिल बनारस हिंदू […]