जबलपुर। एंडो डायलॉग का चौथा संस्करण दिनांक 21 एवं 22 जून को जबलपुर के प्रतिष्ठित होटल शॉन एलिज़े में आयोजित किया जाएगा।
इसी को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि मधुमेह (डायबिटीज), हृदय रोग एवं मेटाबोलिक विकार इस समय की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में से हैं।
वही, भारत विश्व की “डायबिटीज़ कैपिटल” बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में, चिकित्सा विशेषज्ञों का नवीनतम वैज्ञानिक शोधों व उपचार पद्धतियों से अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए, एंडो डायलॉग एक ऐसा मंच बनकर उभरा है, जो महाकौशल क्षेत्र व जबलपुर के चिकित्सा समुदाय को डायबिटीज, हृदय, थायरॉइड व मेटाबोलिक स्वास्थ्य से जुड़ी नवीनतम जानकारियाँ, शोध निष्कर्ष एवं विचारों का आदान-प्रदान करता है।


