वरिष्ठजनों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए विशेष कैरम प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

इंदौर। आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर अपने सदस्यों का निरंतर उत्साहवर्द्धन करने के लिए पहचानी जाती हैं।
आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर में ग्रीष्म कालीन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग समूह में एकल एवं युगल प्रतियोगिता आयोजन किया गया।
तीन दिन तक चली इस शानदार प्रतियोगिता में क्रमशः फर्स्ट राउंड, सेमी फाइनल और फिर फाइनल के लिए मैच खेले गए।
कार्यक्रम का संचालन कविराज चढ़ार ने किया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आनंदम की ट्रस्टी गुरबीन कौर द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के खुशनुमा माहौल ने सभी वरिष्ठजनों को बालकस्वरुप बना दिया। कहीं भी यह प्रतीत नहीं हुआ कि खिलाड़ी वरिष्ठ नागरिक हैं। अच्छे शॉट्स पर पूरा हॉल होहल्ला और तालियों से गूँज उठता था।
जरा भी गलती पर बच्चों की भाँति भर-भर कर आपत्तियाँ जताई जा रही थी। चार कैरम बोर्ड्स पर खेले जा रहे मैच के दौरान अन्य सभी सदस्य पूरे समय उनका हौंसला बढ़ाते दिखाई दिए।
काँटे की टक्कर में महिला वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत भाग्यश्री कामत विजेता एवं किरण जैन उपविजेता रहीं। वहीं, युगल वर्ग में विजेता का खिताब सुनेत्रा एवं मीनू चौरसिया ने तथा उप विजेता का खिताब किरण जैन एवं जसमीत बग्गा ने अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत अनिल वर्मा विजेता एवं गोविंद शर्मा उप विजेता रहे। वहीं, युगल श्रेणी के अंतर्गत अनिल वर्मा एवं विजय शर्मा विजेता तथा गोविंद शर्मा एवं महावीर जैन उप विजेता रहे।

 

Next Post

प्राईवेट स्कूलो में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रशासन ने कसी कमर, शहरभर में पुलिस की कार्रवाई जारी

जबलपुर। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बीते दिनों निजी स्कूलों के खिलाफ एक मुहिम चलाई थी, जिसके तहत प्राईवेट स्कूलो के खिलाफ आम जनता से शिकायतें बुलवाई थी। फीस पुस्तक और ड्रेस के मामले में साठगांठ पर आम लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायतें की थी। इसमें लगभग 250 शिकायतें […]