आठ वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसे पिन को निकाल कर डॉक्टर ने बचाई बच्ची की जान

भोपाल। आठ वर्षीय बच्ची को बुर्खा पहनते समय ऐसी घटना का शिकार हो गई कि उसकी जान की बात आ गई।
दरअसल वह बच्ची परिवार के साथ कही बाहर जा रही थी, इस दौरान वह बुर्का पहन रही थी। उसने पिन (बुर्का दबाने के लिए) अपने मुंह में फंसा रखा था, तभी उसे खांसी आ गई और पिन उसके मुंह के सहारे फेफड़े में फंस गई। जिसके बाद उसे खांसी के साथ खून की उल्टियां होने लगी। परिवार वाले परेशान हो गए और राजधानी के न‍िज‍ी अस्‍पताल में चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसका ब्रोंकोस्कोपी से सफल आपरेशन किया गया। जिसके बाद बच्ची हालत सुधर सकी।
ऑपरेट करने वाले चिकित्सक डॉ. हरीश पाठक ने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची के फेफड़े में चार सेंटीमीटर आकार का पिन फंसा गया था। सिटी स्कैन करने के बाद छाती के अंदर पिन दिखाई दिया। इसके लिए सर्जरी करनी पड़ती, लेकिन ब्रोंकोस्कोपी पद्धति (दूरबीन) की मदद से बिना चीरा लगाए ही पिन निकाली गई। इस प्रक्रिया में मात्र 45 मिनट का समय लगा। आपरेशन के बाद उसका दोबारा एक्सरे किया, जिसमें उसे कोई परेशानी नहीं दिखाई दी। वह 15 मिनट बाद ही ठीक हो गई और चलने लगी।

 

Next Post

दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने आधी रात में आकर सिविल लाइन थाने में किया आत्मसमर्पण, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा

जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी मुकुल सिंह ने गुरुवार की आधी रात को सिविल लाइन थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद मुकुल ने हत्‍या की वजह बताई। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुकुल […]