मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

DR. SUMIT SENDRAM

रायसेन। देर रात पुलिस गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपी सलमान पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। उसने पुलिसकर्मी की बंदूक भी छीन ली थी। बचाव में पुलिस ने उस पर फायर किया, जिसमे आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तब पुलिस की गाड़ी औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में पंक्चर हो गई। रात करीब 3-4 बजे के बीच आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने उपनिरीक्षक श्यामराज सिंह की बंदूक छीनकर फायर करने और भागने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की और पैर पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी सलमान ने भागने की कोशिश में हमारे एसआई की गन छीन ली। उसने फायर किया। बचाव में हमें भी उसके पैर पर फायर करना पड़ा।
वही, सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में कहा कि हमारी पुलिस आरोपी को किसी भी हालत में छोड़ने वाली नहीं है। जरा-सी भी ढिलाई होती तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करते। सलमान को जिस तरह भागते समय पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा, उससे साबित होता है कि हमारी पकड़ से कोई बच नहीं सकता।

 

Next Post

शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजित

डिंडोरी। शासकीय पीएमश्री चंद्रविजय महाविद्यालय में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे एवं जिला नोडल अधिकारी (आरकेएसके) व डीएचओ -2 डॉ. जयश्रीं मरावी के मार्गदर्शन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्क्रीनिंग जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य […]