फूड पायजनिंग से 20 छात्राएं हुई बीमार, सभी छात्रा अस्पताल में भर्ती

बड़वानी। सेंधवा क्षेत्र के चाचरिया बालिका आश्रम में फूड पायजनिंग से 20 छात्राएं अचानक बीमार हो गई। सभी बीमार छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य को जानकारी लगते ही वे आश्रम पहुंचे और बच्चों के हालचाल जाना। ज्यादा बीमार छात्राओं को सेंधवा रेफर कराया गया।
विकास आर्य ने इसे आश्रम की गंभीर लापवाही बताया।
सूत्रों के अनुसार हैंडपंप के पानी को चेक किया तो पाया कि दूषित पानी की वजह से छात्राओं में फूड पायजनिंग हुई। छात्राओं ने भोजन के बाद यह दूषित पानी पीया।
विकास आर्य ने बड़वानी एसी व सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार को फोन लगाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

 

Next Post

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समय वेतनमान न देने के विरोध में लामबंद हुए

भोपाल। 35 वर्ष की सेवा पूरी करने पर भी चतुर्थ समय वेतनमान देने को लेकर सरकार के निर्णय के बाद भी मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय सहित कई विभागों के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर अब कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। अब ये कर्मचारी रविवार को […]