शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी के केन्द्राध्यक्ष कमलेश तिवारी को हटाने छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर व डीईओ से की लिखित शिकायत

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी के केन्द्राध्यक्ष कमलेश तिवारी को हटाने छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर व डीईओ से लिखित शिकायत की है।
शिकायत पत्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया कि हम समस्त आवेदक परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र क्रमांक 751030 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी के हैं। यह कि परीक्षा के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा हम परीक्षार्थियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। हमें भयभीत करना एवं मानसिक तनाव पैदा करना, हर दो मिनट में चिल्लाते रहते हैं। तीन घण्टे तक टॉयलेट न जाने देना हैं। इनका कार्य व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण हम सभी परीक्षार्थी भयभीत एवं तनावग्रस्त हो जाते हैं। जिसके कारण प्रश्न पत्र सुचारू रूप से हल नहीं कर पा रहे हैं।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि हमारे भविष्य को देखते हुए केन्द्राध्यक्ष कमलेश तिवारी के स्थान पर अन्य केन्द्राध्यक्ष को नियुक्त किया जाए।

 

Next Post

कटनी के विजयराघवगढ़ एवं कैमोर थाने को मिला आईएसओ एवार्ड

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा कटनी जिले के पुलिस थानों को थाना की साफ सफाई, रिकार्ड का बेहतर संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ ने बखूबी पालन करते हुये थाना परिसर की बेहतर साफ-सफाई, रंग रोगन एवं थाना के रिकार्ड की रख-रखाव […]