दहेज से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 05 बच्चों सहित 22 बाराती घायल

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडौरी। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत डिंडौरी-अमरकंटक मार्ग पर स्थित सिमरिया तिराहा के पास रविवार दोपहर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह पिकअप एक शादी समारोह से लौट रही थी, जिसमें बाराती और दहेज का सामान भरा हुआ था।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य तत्परता से किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार अधिक थी, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
पुलिस ने पिकअप ड्राइवर नंद कुमार को हिरासत में ले लिया है। वही, पिकअप वाहन का बीमा तीन दिन पहले ही ख़त्म हुआ है।
फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के मुताबिक पुरानी डिंडोरी से माडियारास लौट रही पिकअप गाड़ी से कुछ लोग दहेज का सामान लेकर जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही पिकअप वाहन सिमरिया तिराहा के पास पहुंचा तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में कई लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चों सहित 22 लोग घायल हुए है। सभी को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

Next Post

फैक्ट्री जा रहे मजदूर को मारी ट्रक ने जोरदार टक्कर, मजदूर की मौके पर मौत, गुस्साए परिजनों ने दमोह-छतरपुर हाइवे में किया चक्काजाम

दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोपरा पुल के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया जो करीब डेढ़ घंटे बाद खुला। जानकारी […]