प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा नौ अक्टूबर से प्रारम्भ, प्रदेश भर में 40 से अधिक बनाए गए परीक्षा केंद्र

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) चयन परीक्षा नौ अक्टूबर से परीक्षा प्रारम्भ होगी।
दो पाली में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसके लिए प्रदेश भर में 40 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं।
राजधानी भोपाल में छह केंद्र रहेंगे। सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी और एआई के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
गौरतलब है कि इस बार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 2,939 पदों पर भर्ती होनी है। इस तरह से कुल 13,089 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा के लिए 1.80 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर एक से ढाई बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी।

 

Next Post

यातायात पुलिस ने आईटीआई के विद्यार्थियों को बताएं ट्रैफिक के नियम

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर को घटाने के उद्देश्य से दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को शासकीय आईटीआई कॉलेज डिण्डौरी में […]