सागर। शहर से लगे सनौधा गांव में एक लड़की को लड़का भगा कर ले गया है, जिसकी सूचना मिलने के बाद वहां तनाव की स्थिति निर्मित गई।
शनिवार की सुबह से लड़की के परिजन और समाज के लोग गांव में इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे।
मौके पर थाने से एक सहा. उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाइश दी, लेकिन आक्रोशित लोग लड़की को खोज निकालने और आरोपी और उसके परिजनो पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के की गांव में स्थित दुकान को आग लगा दी गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा है।
सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक पहुचे। वही, आस-पास के थाना बल को बुलाया गया।
मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, जिसने लड़के की जल रही दुकान को बुझाया।
वही, पूरे गांव में तनाव की स्थिति रही। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आक्रोशित भीड़ को खदेड़ने के लिए के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
बताया जा रहा है कि जिस लड़की को युवक भगाकर ले गया है, उसकी शनिवार को बरात आने वाली थी, लेकिन शादी के पहले ही लड़की को आरोपी बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। लड़की के परिजन ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला कायम करने की मांग भी की थी, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इस वजह से भी लड़की के घर और समाज के लोग आक्रोशित थे।

