मझगवां के भंडरा में बरातियों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 13 की हालत गंभीर

जबलपुर। जिले के मझगवां थाना अंतर्गत गिदुरहा गांव के पास शुक्रवार देर रात बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे खून से लतफत बारातियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए मझगवां पीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी 14 घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर कर दिया गया।
बताया गया कि बस में करीब 30 से 40 बाराती सवार थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भंडरा गांव के पाल परिवार के बेटे की शादी बघराजी में तय हुई थी। शुक्रवार रात बारातियों को लेकर बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0986 भंडरा से रवाना हुई। रात करीब 10 बजे के लगभग बस गिदुरहा गांव के पास पुलिया पर पहुंची, उसी समय अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
बस पलटने की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने खिडकियों के कांच फोडकर बस में फंसे बारातियों को बाहर निकाला। बारातियों को हाथ-पैर, सिर, पसलियों में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ बारातियों को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए मझगवां पीएचसी रवाना किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल रैफर कर दिया।

 

Next Post

सीधी में अभी तक शुरू नहीं हो पाई साइबर तहसील, खसरे के बटांक को लेकर अधिकारियों ने फंसाया पेंच

सीधी। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1 जनवरी 2024 से साइबर तहसील के माध्यम से नामांतरण कराने का दावा किया गया था, लेकिन सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। दरअसल सरकार की कैबिनेट ने एक आदेश पारित किया, जिसके अंतर्गत रजिस्ट्री कराने के साथ […]