उज्जैन। शुक्रवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रसिद्ध संगीतकार, गायक व रैपर हनी सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल को शीश नवाया। इसके बाद नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान लगाया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने उनका सम्मान किया।
वही, विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में सपत्निक भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया। पूजन विधि शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई।

