रामकी कंपनी के पास ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा

धार। जिले के पीथमपुर की रामकी कंपनी में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने को लेकर शनिवार सुबह भी विरोध जारी रहा।
कंपनी के करीब तारपुरा पहाड़ी के करीब ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने इस पर आंसू गैस के गोले छोड़कर उन पर काबू पाने की कोशिश की। पथराव में पुलिस वाहन के कांच फोड़ दिए गए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भी पुलिस वाहन पर पत्थर बरसाए। शनिवार सुबह से हर जगह पुलिस बंदोबस्त लगा रहा। पीथमपुर में शांति बनी हुई है। सुबह सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुली।
फैक्ट्री पर पथराव के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने लाउड स्पीकर से ग्रामीणों को दी समझाइश, कानून हाथ में नहीं लेने की भी समझाइश दी। पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ कर गांव भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव में अफवाह फैल गई थी कि कंटेनर खोलते वक्त 4 लोग घायल हुए या मृत्यु हो गई है।
शनिवार शाम प्रमुख सचिव राजेश राजौरा भी पीथमपुर पहुंच हैं और ग्रामीणों से बात की। वे नगर पालिका में सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
शुक्रवार को हुए घटनाक्रम के पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

कन्हारटोला गांव में सरसों के खेत में टाइगर दिखने से दहशत, मौके पर पहुंचा पुलिस बल व वन अमला

बालाघाट। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरलांजी में करीब एक महीने से बाघिन की दहशत फैली हुई है। इसी बीच रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हारटोला में शनिवार की सुबह से खेत में टाइगर दिखने के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। टाइगर की सूचना मिलने के […]