जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रो में झपटमारी की वारदात का खुलासा कर दिया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता में अति. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने गोरखपुर थाना क्षेत्र व ओमती थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की वारदात का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि थाना गोरखपुर मे 14 दिसम्बर की रात्रि विजय बठेजा (35) निवासी आदर्श नगर, रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बठेजा एजेन्सी दवाई दुकान मढाताल दवा बाजार मेे संचालित करता है। दिनांक 14-12-24 को अपनी पत्नी रोमा बठेजा ओैर बेटी अर्शीन बठेजा के साथ कुंदन ज्वेलर्स कटंगा चौक गोरखपुर आये थे। कुंदन ज्वेलर्स की दुकान से होटल प्राईड पैदल जा रहे थे कि तभी शाम लगभग सात बजे मोटर सायकल सवार उसकी पत्नी रोमा बठेजा के हाथ से लेडीज पर्स और आईफोन छीनकर बंदरिया तिराहा तरफ भाग गया। लेडीज पर्स मे 2500 रुपए थे। जिसके बाद गोरखपुर थाने में आकर विजय बठेजा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। गोरखपुर पुलिस के द्वारा अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वही, थाना ओमती में 11 दिसंबर की रात छाया समुन्द्र (48) निवासी हाथीताल, गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रीता कलेक्शन में बुटिक का काम करती है। दिनांक 10-12-24 की रात लगभग 8-30 बजे बुटिक बंद होने के बाद अपने घर जा रही थी। जैसे ही शास्त्री ब्रिज लोटस कलेक्शन गली के अंदर से निकल रही थी, तो पीछे से एक मोटर सायकल में सवार 2 व्यक्ति मुंह बांधे हुये निकले और उसके दाहिने कंधे में टंगा पर्स खींच कर ले गये। इस दौरान वह गिर गयी, उसने उठकर देखा पीछे वाला लड़का सफेद कपड़े से मुंह बांधा था एवं डार्क रंग की जैकेट पहना था। दोनों लड़के लगभग 25 वर्ष के होगें, पर्स मेें उसके 3 हजार रूपये रखे थे।
छाया समुन्द्र की रिपोर्ट पर ओमती पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
दोनों वारदातो के बाद पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।
जिसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) आनंद कलादगी, अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक (गोरखपुर) एचआर पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक (ओमती) पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखपुर प्रसन्न कुमार शर्मा तथा थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गयी।
गठित टीमों द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मिले तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही नितिन मरावी पिता संतोष मरावी (18) निवासी साईंनगर रामपुर गोरखपुर, रोहित उर्फ प्रदीप कुमार सोनवानी पिता प्रीतम दास सोनवानी (18) निवासी काली मंदिर के पास साईंनगर रामपुर गोरखपुर एवं एक विधि विवादित बालक से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा उपरोक्त घटना करना स्वीकार किया गया।
आरोपी रोहित द्वारा विधि विवादित बालक एवं एक अन्य आरोपी करन ठाकुर निवासी साईनगर के साथ मिलकर दिनांक 10.12.2024 की शाम लगभग 07.00 बजे नेपियर टाऊन जाने वाले रास्ते पर पर्स झपटमारी तथा भंवरताल गार्डन में, गुप्तेश्वर से गढा जाने वाले रास्ते पर मोबाईल झपटमारी तथा ग्वारीघाट के उमा घाट से 2 बाइक एवं मेडिकल कालेज जबलपुर से 03 बाइक चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 05 नग मोबाइल फोन, एक बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक एवं एक हजार रुपए नगद जब्त किया है।
गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौबे, आरक्षक भगवान, अनूप, रोहित, आशीष, रत्नेश एवं सुजीत की सराहनीय भूमिका रही।

