आईएफएस सर्विस मीट में सुबह से शाम तक चली स्पोर्ट्स एक्टिविटी, शाम को फिल्मी गाने में थिरके के अधिकारी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित आईएफएस अफसर सर्विस मीट के दूसरे दिन शनिवार शाम को संगीत की धुनों पर डांस का धमाल दिखाया। आयोजकों की ओर से अफसरों को चंबल, नर्मदा, ताप्ती, बेतवा नदियों के नाम पर ग्रुप बनाकर टीमों में बांटा गया।
सबसे पहले आईएफएस प्रोबेशनर्स द्वारा आईएफएस मीट का थीम सॉन्ग… हमको साथ आना। इसके गीत के बोल लिखे एच डॉ कल्पना अंबादे ने।
बिंदु शर्मा ने खूबसूरत गीतों की प्रस्तुति दी। भोपाल लेडीज के द्वार अजीब दास्तां है ये, गोरे गोरे बांके छोरे, शोला जो भड़के जैसे गानों पर प्रस्तुति दी।
इसके बाद सभी ने रंगारंग प्रस्तुति दी एवं अंत में बारतिया वन सेवा के थीम सॉन्ग से कार्यक्रम का समापन हुआ।
स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मैनिट में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग खेलों में पार्टिसिपेट करने के बाद शाम को सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में जुटे। यहां कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुति के बाद रात्रि भोज और पुरस्कार वितरण के साथ मीट का समापन हो गया।

 

Next Post

5 बंदूकधारी बदमाशों ने किसान दंपती को बनाया बंधक, लाखों के जेवरात लेकर फरार

शहडोल। जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगांव में डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस 5 से अधिक बदमाशों ने एक किसान परिवार के घर में लाखों की डकैती की है। बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने हथियारों के दम पर पहले तो दंपती […]