एनयूएसआई ने कुलगुरु के खिलाफ किया प्रदर्शन, रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया शुद्धीकरण

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु के खिलाफ सोमवार को एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनयूएसआई) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने पहले तो रानी दुर्गावती की प्रतिमा का नर्मदा, गंगाजल एवं दूध से शुद्धिकरण किया। फिर जबरन कुलगुरु के केबिन में घुसने की कोशिश की, जिन्हें गेट लगाकर रोका गया।
आरोप है कि कुलगुरु डॉ. राजेश कुमार वर्मा कुलगुरु के लायक नहीं है। इसके बाद भी वह कुर्सी पर बैठे हुए हैं। जब तक राज्य सरकार अयोग्य कुलगुरु को नहीं हटाती है, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
सोमवार की दोपहर को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन रजक के साथ कार्यकर्ता सबसे पहले विश्वविद्यालय के गार्डन में पहुंचे, जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा है। यहां पर कार्यकर्ताओं ने गंगा, नर्मदा जल और दूध से प्रतिमा का शुद्धिकरण किया एवं फूल बरसाए।
इसके बाद कार्यकर्ता कुलगुरु के केबिन में जाने के लिए आगे बढ़े, जिन्हें गेट बंद कर रोक दिया गया। करीब 20 मिनट तक गेट में प्रदर्शन करने के बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही गंगाजल, नर्मदाजल से शुद्धिकरण की कार्रवाई की।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि कुलगुरु डॉ. राजेश कुमार वर्मा की फर्जी डिग्री है, इसके बाद भी सरकार के रहमो-करम से वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की कुर्सी पर बैठे हुए हैं।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन रजक का कहना है कि आरडीवीवी के कुलगुरु की मौजूदगी में जिस तरह से भ्रष्टाचार, रिजल्ट में गिरावट हो रही थी। अब तो विश्वविद्यालय की एक महिला टीचर ने उन पर अभद्र व्यवहार और गलत इशारा करने का आरोप लगाया है।
सचिन रजक ने आगे बताया कि महिला ने मौके पर मौजूद लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच कराने की सरकार से मांग की थी, पर उस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे समझ में आता है कि कुलगुरु राजेश कुमार वर्मा को संरक्षण प्राप्त है।
एनएसयूआई ने कुलगुरु के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उनसे इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
सिविल लाइन थाने के उपनिरीक्षक सुमित मिश्रा ने बताया कि करीब 15 से 20 मिनट तक एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया जो कि शांतिपूर्ण ढंग से रहा। हालांकि एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ता जबरन कुलगुरु के केबिन में जाने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें कि गेट बंद करते हुए रोका गया।

 

Next Post

महाकाल मंदिर के सेवादारों की संपत्ति व बैंक खातों की जांच में चौंकाने वाले हुए खुलासे

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की सेवा करने वाले कुछ सेवादारों ने भक्तों से अनधिकृत राशि वसूलकर करोड़ों की संपत्ति जुटा ली है। पुलिस जांच में सभा मंडप प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और सफाई प्रभारी विनोद चौकसे के खातों और संपत्तियों में बड़े अनियमित लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस […]