भाजपा नेता नीलेश रजक की हत्या के मुख्य आरोपी के मकान पर चला बुल्डोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। कैमोर के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेआम गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के अमरैया पार स्थित मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की सूचना दी गई थी।
शुक्रवार सुबह 11 बजे तहसीलदार के साथ एसडीओपी (विजयराघवगढ़), कैमोर थाना प्रभारी, विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित कैमोर नगर परिषद सीएमओ लावलश्कर के साथ अकरम के घर पहुंचे।
कार्रवाई के दौरान आसपास के थानों एवं पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा।
परिजनों को बाहर निकल जाने की समझाइश देने के बाद कार्रवाई प्रारंभ की गई।
तीन जेसीबी की मदद से अवैध तरीके से बने अकरम के घर को जमीदोज करने की कार्रवाई शुरू की गई।
गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को नीलेश रजक सुबह बेटी के स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान अकरम ने अपने साथी प्रिंस जोसफ के साथ मिलकर दिनदहाड़े गोली मार दी थी। नीलेश को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
दिनदहाड़े हत्याकांड के बाद घटना के बाद विजयराघवगढ़ और कैमोर की जनता आक्रोशित हो गई थी। बाजार बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। आईजी, डीआईजी सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे और पांच जिलों का बल तैनात किया गया था।
दूसरी और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दूसरे दिन बहोरीबंद के कजरवारा मोड़ पर उसको पकड़ लिया था।
इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पुलिस की गोली से घायल हुए थे।
पुलिस ने जांच के बाद उनका सहयोग करने वाले अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके बाद से ही आरोपियों के घर गिराने की मांग की जा रही थी।

 

Next Post

नयागांव में ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत, सांवरिया सेठ दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार

नीमच। गुरुवार देर रात जिले के नयागांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। इस दुर्घटना में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है। कार में सवार लोग राजस्थान के चित्तौड़गढ़ […]