धूम-धाम से मनाई गई ब्रह्मर्षी श्री खेतेश्वर भगवान की जयंती, भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत

फलौदी(राजस्थान)। पूरे राजस्थान में ब्रह्मर्षी संत खेताराम जी खेतेश्वर महाराज की 114वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
वही, राजस्थान के फलौदी शहर में बुधवार को ब्रह्मर्षी संत खेताराम जी खेतेश्वर महाराज की जयंती धूम-धाम से मनाई गई।
खेतेश्वर महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भारी संख्या में खेतेश्वर समाज के कार्यकर्ताओ ने भव्य विशाल शोभा यात्रा निकालकर अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट किया।
शोभायात्रा आरएसएस भवन से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कबूतर के चौक पहुंची।
भव्य शोभा यात्रा का स्वागत रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मेघराज कल्ला के द्वारा किया गया।
राजपुरोहित समाज के गुरु श्री खेतेश्वर महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में माँ लटियाल की नगरी फलौदी में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा का स्वागत रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा समिति, विश्व हिन्दू परिषद अमृतवाणी सत्संग मंडल, माँ फला देवी भक्त मण्डल एवं सखी ग्रुप के सदस्यो द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया।
इस दौरान राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष तथा वरिष्ठजनों का साफा, अपर्णा एवं राम नाम अंकित पदक पहनाकर खेतेश्वर महाराज की जय, जय श्रीराम, जय सियाराम, भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारों के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।
बता दे कि ब्रह्मर्षि संत खेतारामजी महाराज का जन्म 22 अप्रैल 1912 को सांचौर में हुआ था। वे ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के संस्थापक हैं, जो आज राजपुरोहित समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
खेतेश्वर जयंती महोत्सव 2026 के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा सामाजिक सेवा एवं विभिन्न सेवा कार्य किए गए।
साथ ही साथ भगवान खेतेश्वर महाराज के अनुयायी राजपुरोहित समाज उनके द्वारा बताए गए सेवा, शिक्षा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
राजपुरोहित समाज का उद्देश्य समाज में एकजुटता को बढ़ावा देना, आध्यात्मिकता का प्रसार करना, सामाजिक उत्थान के कार्यों को आगे बढ़ाना है।
राजपुरोहित समाजजनो ने बताया कि ब्रह्मर्षि संत खेतेश्वर दाता का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
समाजसेवी मेघराज कल्ला ने बताया कि खेतेश्वर महाराज की जयंती हम सब एक त्यौहार के रूप में मानते है और यह भाईचारे का प्रतीक है।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुचीया, अमृतवाणी सत्संग मंडल के अध्यक्ष चंपा लालजी गुचीया, माँ फला देवी भक्त मंडल के अध्यक्ष दुर्ज मोहन बोहरा, सखी ग्रुप की कनक कल्ला, प्रमोद थानवी, दिनेश शर्मा, अशोक पालीवाल, देवकिशन पंचारिया, अभिषेक कल्ला, जेठू सिंह बावड़ी, गुमान सिंह फुलासर, भवर सिंह कोलू, भेरू सिंह सरपंच, गुमान सिंह खीचन, गणपत सिंह पलिना, नरपत सिंह बावड़ी, मग सिंह खिरजा, स्वरूप सिंह सिया, रावल सिंह, करन सिंह डिस्कॉम, खुशाल सिंह, मांगू सिंह, जसवंत सिंह, प्रदीप सिंह खीचन, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Next Post

‘नीला ड्रम हत्याकांड’ का हुआ खुलासा, मां के साथ मेल-जोल, पापा को बताने की दी थी धमकी

सतना। शहर के बैंक कॉलोनी में 11 वर्षीय शिवराज रजक की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हत्याकांड के आरोपी मथुरा रजक को पुलिस ने उसके पैतृक निवास सीधी जिला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस की प्रारंभिक […]