निजी स्कूल के टीचर के यहां चोरों का धावा, लाखों के जेवर सहित नगदी पार

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बिल्डिंग में घुसकर फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी की। चोर यहां से लाखों रुपए की ज्वेलरी और नकदी चुरा ले गए। बदमाशों ने इसी इलाके में एक और घर को भी निशाना बनाया।
अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक घटना उषा नगर की है। यहां दीपाली जाधम निवासी उमेश पुष्प अपार्टमेंट की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने बताया कि वह निजी स्कूल में टीचर है। वहीं पति दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी एक बेटी है। जो अपने नाना के घर पर थी।
गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह फ्लैट पर ताला लगाकर चली गई। करीब दोपहर में 3 बजे वापस आई तो फ्लैट का लॉक टूटा मिला। अंदर गई तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी से उनके सोने के चांदी के आभूषण और नगदी गायब थे।
वही, कृपलानी नगर में भी बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां रहने वाली युवती नैना ने बताया कि गुरुवार रात में करीब डेढ़ बजे परिवार के लोग सोए। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मां उठी तो उनके चिल्लाने की आवाज आई। तब नैना ओर उसका भाई लक्की उस कमरे में पहुंचे। यहां देखा तो उनके कमरे से एक मोबाइल, तीन लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपए नगदी गायब मिले। बाद में थाने आकर पुलिस को शिकायत की।

 

Next Post

साड़ी के साथ हेलमेट पहन समाज को यातायात के प्रति जागरूक करेंगी इंदौर की नायिकाएं, 10 मार्च को होगा आयोजन

इंदौर। मिनी मुंबई यानि इंदौर, यह शहर स्वच्छता के मामले में अव्वल है और अब कोशिश है कि बेहतर यातायात तथा यातायात के नियमों का पालन करने में भी सबसे आगे रहे। समाज के प्रति अपने इस दायित्व को निभाने की कोशिश शहर की महिलाएं भी कर रही हैं। महिला […]