सीधी। मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के लिए नेहा सिंह राठौड़ को मध्य प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रो में कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था, जिन में से सीधी भी एक नाम है।
नेहा सिंह राठौड़ ने लोकगीत के माध्यम भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में कई गलत टिप्पणियां भी की थी। जिसके फलस्वरुप कई जगहों पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट जबलपुर में नेहा सिंह राठौर की वकील ने एफआईआर रद्द करने की याचिका भी तैयार की थी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नेहा सिंह राठौड़ को बड़ा झटका देते हुए एफआईआर रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने कहा था कि आप लोग जीत जरूर गए लेकिन किसी भी व्यक्ति विशेष या किसी भी संस्था को टारगेट करके यह नहीं करना चाहिए जिसको लेकर याचिका को रद्द कर दिया गया।


