संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम ने नाकों का किया निरीक्षण, एफएसटी तथा एसएसटी द्वारा रखी जा रही कड़ी निगरानी

सीधी। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में एफएसटी तथा एसएसटी दलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
जिले में चार अंतर्राज्यीय नाका नागपोखर, ताल, कुन्दौर और कुरचू में तथा 15 अंतर्जिला नाके बनाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में 12 एफएसटी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
निर्वाचन के दौरान धन बल, बाहुबल तथा मादक पदार्थों का दुरूपयोग राकने के लिए जांच दलों द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।
50 हजार रुपए से अधिक नगदी पाए जाने पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार अधिक मात्रा में सोनें, चांदी, के आभूषण आदि के संबंध में भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
कलेक्टर सोमवंशी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी 50 हजार रुपए से अधिक की नगदी लेकर यात्रा कर रहा है तो उसके संबंध में वैध दस्तावेज अवश्य रखे।

 

Next Post

ईट मारकर श्रमिक दम्पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मैहर। रूपगंज में संचालित ईट के भट्ठे में बीती रात ईट मारकर मजदूर दम्पति की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर भेज […]