डिंडोरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर डिंडोरी के ग्राम पंचायत विक्रमपुर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील राय, विक्रमपुर सरपंच रामनारायण ने माता रानी के दरबार में साफ-सफाई की।
गौरतलब है कि आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम के प्राणप्रतिष्ठा के चलते सभी मंदिरो में साफ सफाई की जा रही है।

