नौकरी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी पत्र बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को झांसी से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने नौकरी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) कार्यालय का फर्जी लेटर तैयार किया था। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर आया था।
करीब चार महीने पूर्व अवंतिका गैस एजेंसी के कर्मचारी राहुल पस्तौर द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी (सिपाही) में आया एक युवक विजय नगर स्थित कार्यालय में लिफाफा देकर गया था। लिफाफे में पीएमओ कार्यालय में पदस्थ आईएएस ऑफिसर के हस्ताक्षर से तैयार पत्र मिला। इसमें दीपक अवस्थी को अवंतिका गैस लिमिटेड कंपनी में नौकरी लगाने की अनुशंसा की गई थी। प्रथम दृष्टया पत्र फर्जी पाए जाने पर कंपनी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पुलिस ने मामले में जांच की और सोमवार को आरोपी दीपक अवस्थी निवासी ब्रह्मनगर कालोनी सिपरी बाजार झांसी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्वयं उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर गया था। दीपक दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी में नौकरी करता है। उसने अवंतिका गैस लिमिटेड में नौकरी के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

 

Next Post

कलयुगी पिता ने चार साल की मासूम बच्ची को चंबल नदी में फेका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मंदसौर। गांधी सागर में एक कलयुगी पिता ने अपनी चार साल की मासूम बच्ची को चंबल नदी में फेंक दिया। बताया गया कि सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद वह छोटी बेटी को साथ लेकर गया था। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटा तो पत्नी को बेटी नहीं दिखाई […]