तेज रफ़्तार चार्टर्ड बस बेकाबू होकर पलटी, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

रायसेन। शहर के बायपास मार्ग पर फिल्टर प्लांट के पास मंगलवार तड़के एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
यह बस भोपाल की ओर जा रही थी। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
बस में करीब 35 यात्री थे, जिनमें से 19 लोगों को चोटें लगी हैं। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दो यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हें भोपाल रेफर किया गयाा है।
बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। इस वक्त शहर में घना कोहरा भी है। इससे बचाव कार्य में भी परेशानी आई।

 

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा

भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विभागीय बैठक में मुख्यमंत्री ने जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर पीचई, पंचायत और […]