शहपुरा(डिंडोरी)। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र चंदवाही में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक मण्डल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित मण्डल प्रभारी रामलाल रजक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एसईआर (स्ट्रेंथनिंग ऑफ इलेक्ट्रोरल रोल्स) के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए बूथ ही चुनाव जीतने की आधारशिला है, इसलिए हर शक्ति केंद्र में बीएलए-2 की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें आवश्यक जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू ने बूथ स्तर की रणनीति, मतदाता संपर्क अभियान और भाजपा की आगामी गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा का विस्तार बूथ और शक्ति केंद्रों की मजबूती पर आधारित है, इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को अपने दायित्व गंभीरता से निभाने होंगे।
बैठक में पंच-परमेश्वर, बूथ पदाधिकारी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए सुझाव दिए और टीम भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा के हर बूथ को ‘सशक्त बूथ – मजबूत भाजपा’ की अवधारणा पर आगे बढ़ाया जाएगा।


