नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को पारले जी फैक्ट्री को कराया गया औद्योगिक भ्रमण

जबलपुर। नवयुग कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के समस्त छात्र-छात्राओं को 1 फरवरी 2025 को प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी के निर्देशन में औद्योगिक भ्रमण के लिये पारले जी फैक्टरी ले जाया गया।
इस दौरान पारले जी के विभिन्न उत्पादों के निर्माण की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। मैन्युफैक्चरिंग प्लाण्ट का भ्रमण कराया गया। जिससे विद्यार्थियों को व्यावसायिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ वाणिज्य संकाय के सहा. प्राध्यापक डॉ. नम्रता पाटिल, डॉ. चांदनी चौरसिया, डॉ. रामस्वरूप जाटव एवं डॉ. अशोक नायक उपस्थित रहे।

 

Next Post

हत्या के प्रकरण में जमानत पर छूटे कुख्यात बदमाश ने भाजपा नेता पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

इटारसी। हत्या के मामले में जमानत पर जेल से छूटे एक कुख्यात बदमाश ने नाला मोहल्ला निवासी भाजपा नेता पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार रात इलाके में अपने दो साथियों के साथ बदमाश ने जमकर गदर मचाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया […]