उल्टी दस्त से बड़ागांव के दरी नगारा गांव में एक दर्जन ग्रामीण बीमार

टीकमगढ़। जिले के बड़ागांव पंचायत क्षेत्र के एक गांव में उल्टी दस्त से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए है।
बीमार ग्रामीणो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्टी दस्त की बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना की गई है। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही उपचार मिल सके।
जानकारी के मुताबिक बड़ागांव तहसील के दरी नगारा गांव में उल्टी दस्त से एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बीमार हो गए हैं। करीब आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव और कुछ लोग निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों की टीम गांव रवाना की गई है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि गांव में बीमारी किस वजह से फैली है। प्रशासन की टीम जांच के बाद ही बता पाएगी कि दरी नगरा गांव के लोग किस वजह से बीमार हुए है।

 

Next Post

अनधिकृत कॉलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजर को होगी जेल, कॉलोनाइजर की संपत्ति जब्त कर बैंक खाते भी किए जाएंगे सीज

भोपाल। प्रदेश की मोहन सरकार नियम विरुद्ध कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने के लिए नियम सख्त करने जा रही है। इसके तहत अब नियम विरुद्ध कॉलोनी बनाई तो कॉलोनाइजर पर एफआईआर दर्ज कर सीधे जेल भेजा जाएगा। वहीं, उसकी संपत्ति भी जब्त कर बैंक खाते सीज किए जाएंगे। दरअसल, मध्य […]