शिप्रा नदी में कार गिरने से उन्हेल टीआई और एसआई की मौत, नदी के तेज बहाव में महिला आरक्षक की तलाश जारी

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। शनिवार रात 9:30 बजे शिप्रा के बड़े पुल से एक कार नीचे नदी में गिर गई थी। कार में उन्हेल टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और एक महिला आरक्षक आरती पाल बैठे थे।
11 घंटे चले रेस्क्यू के बाद रविवार सुबह टीआई अशोक शर्मा का शव मंगलनाथ क्षेत्र से मिला है। जिसके बाद भैरवगढ़ क्षेत्र में एसआई मदनलाल निनामा का शव मिला है। वही, महिला आरक्षक की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्राम गुराड़िया सांग से एक महिला लापता हुई थी। इसकी तलाश में उन्हेल टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक चिंतामण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान शिप्रा नदी का बड़ा पुल पार करते समय कार नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। शिप्रा के बढ़े हुए जलस्तर, तेज बहाव और मटमैले पानी के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई।
लगातार सर्चिंग अभियान के बीच रविवार सुबह उन्हेल टीआई और दो अन्य पुलिसकर्मियों के मोबाइल बंद मिले। इनकी आखिरी लोकेशन घटनास्थल के पास पाई गई। इस बीच मंगलनाथ के समीप शिप्रा नदी में पुलिस यूनिफार्म में उन्हेल टीआई अशोक शर्मा का शव मिला। जिसके बाद एसआई का शव बरामद किया गया।
देर रात कार नदी में गिरने की सूचना मिलने पर महाकाल टीआई गगन बादल व होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। सर्चिंग के लिए दो ड्रोन भी लगाए गए हैं।
महाकाल टीआई गगन बादल ने बताया कि शनिवार रात को बड़नगर रोड पर शिप्रा नदी पर बने बड़े पुल से एक कार गिरने की सूचना मिली थी। कार सवार लोग चक्रतीर्थ की ओर से कार्तिक मेला मैदान तरफ जाते समय पुल पर रैलिंग नहीं लगी होने के कारण कार सीधे नदी में गिर गई। हादसे में टीआई अशोक शर्मा एवं एसआई मदनलाल निनामा की मौत हो गई है। वही, महिला आरक्षक आरती की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से कार निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Next Post

शहडोल एसपी का नया प्रयोग, पुलिस अब सुनेगी क्यूआर कोड से शिकायत

शहडोल। जिले की आम जनता की ही नहीं, अब पुलिस कर्मियों की शिकायत एवं समस्याओं का समाधान क्यूआर कोड के माध्यम से होगा। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने एक और नया प्रयोग किया है, जिसमें पुलिस कर्मी क्यूआर कोड से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। अभी 950 पुलिस कर्मियों के […]