चलती कार में लगी आग, कुछ ही पलों में बन गई आग का गोला, कार सवार सुरक्षित

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। सोमवार देर रात कुसमानिया विक्रमपुर मार्ग पर ग्राम नांदोन के जंगल में एक कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, कार से कई फीट ऊंची लपटे दूर तक नजर आई।
गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
कार में चालक सहित उसके दो अन्य साथी सवार थे, आग लगने का पता चलते ही तीनों वाहन से उतर दूर चले गए थे।
देर रात और सुनसान इलाका होने से वाहनों का आवागमन आसपास से नहीं था।
हालांकि किसी राहगीर ने जलती कार का वीडियो बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात ग्राम नांदोन के पास जंगल में एक चलती कार में अज्ञात कारण के चलते आग लगी थी।
बताया जा रहा है कि कार किसी गणेश नाम के युवक की है जो ग्राम भिलाई का रहने वाला है।
गणेश और उसके दो साथी कार में सवार थे तभी रास्ते में हादसा हुआ।
कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया आग लगने की सूचना के बाद डायल 112 को मौके पर भेजा गया था। घटना और कार मालिक तथा सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Next Post

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर की सराहनीय पहल, जबलपुर में कराएंगी 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

जबलपुर। प्रसिद्ध भगवा रंग भजन गायिका शहनाज़ अख्तर एक बार फिर अपनी समाज सेवा को लेकर चर्चा में हैं। अपनी आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली शहनाज़ अख्तर अब 21 निर्धन और निराश्रित कन्याओं के जीवन में खुशियों का रंग भरने जा रही हैं। आगामी 5 मई को […]