जबलपुर। संभागीय आयुक्त अभय वर्मा ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से
संभाग के सभी कलेक्टरो से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
वीसी में उन्होंने कहा कि संभाग के सभी जिले में कहीं भी खुले बोरवेल न रहें, यदि कहीं ऐसा है तो उसे तत्काल कवर करने की समुचित व्यवस्था करें। विस्फोस्टक पदार्थों के संबंध में विस्फोटक अधिनियमों का पालन सुनिश्चित करें अवैध विस्फोटक पदार्थों की सघन जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।
राजस्व महाअभियान अंतर्गत नक्शा तरमीम, ई-केवायसी, सीमांकन, बंटवारा, नामांकन आदि का काम समय सीमा पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6(4) के प्रकरणों को गंभीरता से लें और पीडितों को समय पर राहत दिलाएं। साथ ही आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देकर कहा कि इसके लिये तैयार रहें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के चिन्हित योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।


