पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे व्यवहार के चलते भाजपा महिला मोर्चा उतरी सड़कों पर, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

जबलपुर। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असभ्य व्यवहार के चलते जबलपुर में आज भाजपा महिला मोर्चा की तमाम कार्यकर्ताए सड़क पर उतरी और पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कलेक्टर को प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा और मांग करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे है। बंगाल में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्हें घर से बाहर जाने में भी डर लग रहा है। लिहाजा उनकी प्रभावी व्यवस्था करवाई जाए। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है।
पूर्व महापौर एवं भाजपा कार्यकर्ता स्वाति गोडबोले ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से महिलाओं के साथ असभ्य व्यवहार किया जा रहा है। भरी सड़क पर टीएमसी का एक कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में मारता है, सड़क पर खींचता है, और वहां का पुलिस-प्रशासन इस और ध्यान नहीं देता है। जिस प्रदेश की मुख्यमंत्री महिला है, वह महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को देखते ही भी अपनी आंखे बंद कर लेती है। अत्याचार का अगर कोई विरोध करता है तो उन्हें फिर पश्चिम बंगाल की पुलिस परेशान करती है।
पूर्व महापौर ने कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती है, उसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। ममता बनर्जी के मन में महिलाओं के लिए कोई भावना नहीं है।
शहर के घंटाघर में प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। देश की राष्ट्रपति महिला है, और वो अत्यंत संवेदनशील है, और संवेदना के साथ वो पश्चिम बंगाल की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को खत्म करते हुए सुरक्षा प्रदान करेगी।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगाए।

 

Next Post

बाणसागर नहर में मिला नाबालिक बालिका का शव, जांच में जुटी पुलिस

सीधी। जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत बिठौली में शुक्रवार को ग्रामीणों को बाणसागर नहर में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद किशोरी का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस ने […]