बाणसागर नहर में मिला नाबालिक बालिका का शव, जांच में जुटी पुलिस

सीधी। जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत बिठौली में शुक्रवार को ग्रामीणों को बाणसागर नहर में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इसके बाद किशोरी का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक नाबालिग लड़की नाम मुन्नी पिता रामबहोर प्रजापति (17) लहिया डिहुली थाने के कमर्जी की रहने वाली थी।
मृतक के पिता रामबहोर प्रजापति ने बताया कि मेरी बेटी गुरुवार शाम 5 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। रातभर हम खोजते रहे पर नहीं मिली। आज उसकी मौत की सूचना मिली।

 

Next Post

आठ लोगो के रोजगार के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियो ने अनशन किया समाप्त

सिंगरौली। एनसीएल जयंत जीएम ऑफिस के सामने गुरूप्रीत सिंह के नेतृत्व में चड्डा कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 25 जून से किया जा रहा था। जिसमें अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। लेकिन कोई परिणाम न निकलने के कारण तीन व्यक्ति संतोष गुप्ता, शिंदु गोस्वामी और […]