पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के दावे पर नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार

भोपाल। कांग्रेस से भाजपा में आने वाले नेताओं की तादाद पर वार पलटवार लगातार जारी है।
भाजपा सदस्यता टोली के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारवार्ता में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के दावों को खार‍िज कर है। जीतू पटवारी के कुल 336 लोगों के ही बीजेपी में जाने का दावे पर कहा क‍ि 6 अप्रैल को एक ही दिन में 47179 बूथ पर 282282 सदस्य बीजेपी के बने है। जितने जीतू पटवारी बता रहे हैं, उतने तो दीपक सक्सेना कार्यकर्ता के साथ आए थे। जितनी संख्या जीतू पटवारी ने बताई उतने तो पूर्व जनप्रतिनिधि ही आ चुके।
उन्‍होंने कहा कि जीतू पटवारी राहुल गांधी जी के पक्के चेले है, उन्हें हिंदी नही आती, इन्हें गिनती नही आती, हमारे दिल में और पार्टी में पर्याप्त जगह ‘ज्वाइनिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Next Post

राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे फ्लेक्स में लगा केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते का फोटो

सिवनी। जिले के धनोरा में आज 8 अप्रेल को भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंडला लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आना था। जानकारी के मुताबिक कल राहुल के आयोजन के मुख्य मंच पर जो पोस्टर लगाए जा रहे थे उसने एक […]