14 लोगों ने की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म, खजराना गणेश मंदिर में हुआ शुद्धिकरण

इंदौर। शहर में एक बार फिर 14 लोगों ने घर वापसी करते हुए सनातन धर्म को अपनाया।
शहर के खजराना में पहले शुद्धिकरण के लिए पूजन हुआ। इसके बाद सभी ने खजराना गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की। घर वापसी के बाद सभी को नए नाम भी मिले।
बता दे कि इससे पहले भी 30 लोगों की घर वापसी कर सनातन धर्म को अपनाया था।
इस दौरान मौजूद अतिथियों ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना है। भारत भूमि पर रहने वाले सभी धर्म जाति विशेष के लोग सनातनी हैं। आतताइयों के आक्रमण के समय लाखों की संख्या में में जबरिया धर्म परिवर्तन कराया गया था।
सेम पावरी और संतोष शर्मा ने बताया वैदिक धर्म मंत्रोचार पद्धति के साथ पहले शुद्धिकरण पूजन और हवन किया गया। इसके बाद सभी घर वापसी करने वाले लोगों ने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान शाजिया हाशमी से बदल कर सपना, अलफीजा से आलिया, आमिना से अमृता, आरजू से एलिना, अदनान शाह से आरव, तरन्नुम बी से तम्मन्ना, मुमताज बी से मीना, मुबारक शाह से मुकेश, समीर से सावन, सोफिया से भूमिका, अबेल मसीह से भरत, अयाना से प्रशंसा, अफसाना से आरती एवं मरयम से आश्रिता का नाम बदलर नया नाम मिला।

 

Next Post

पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को करें लाभान्वित – रीती पाठक

सीधी। विधायक (सीधी) रीती पाठक की अध्यक्षता में विकास एवं निर्माण कार्यों की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान विधायक ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन द्वारा गरीब एवं वंचित वर्गों के […]