लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन के लिए खुला जाए पोर्टल, तीन हजार रूपये करने की उठी मांग, महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। शहर के कचहरी चौक में सोमवार को लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार रूपए प्रतिमाह किए जाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार राम हर्ष ठेके को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि चुनावी साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को 3000 प्रतिमाह देने की घोषणा की गई थी, लेकिन लगभग 3 साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं को केवल 1500 रुपए राशि ही दी जा रही है। बढ़ती महंगाई के कारण ये राशि अपर्याप्त साबित हो रही है।
महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाल ही में आए रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की लगभग पांच लाख महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिए गए हैं, जो पूर्णतः अनुचित है। साथ ही, आज भी बड़ी संख्या में नई महिलाएं योजना में पंजीकरण के लिए पोर्टल खुलने की प्रतीक्षा कर रही हैं।
महिला कांग्रेस ने मांग किया कि लाड़ली बहना योजना की राशि तत्काल 3000 रुपए प्रतिमाह की जाए, नवीन पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया जाए तथा योजना से हटाई गई सभी महिलाओं के नाम पुनः जोड़े जाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं योजना का लाभ ले सकें।
महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर महिला हितैषी मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, युवा कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, राकेश जैन, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. इजराइल, शुभम मिश्रा, अनिल जैसवानी, गोल्डन पाण्डेय, राजा पटेरिया, कमलेश यादव, चोखे भाईजान, शशांक गुप्ता, अजय खटीक, सचिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस की पदाधिकारी व महिलाओ की मौजूदगी रही।

 

Next Post

6 संभागों में नगर निगम में नियुक्ति की तैयारी, भेजे गए 500 नाम

भोपाल। भोपाल नगर निगम और नगर पालिकाओं में एल्डरमैन के पद पर राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सबसे पहले भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में आने वाले निकायों में नियुक्तियां होंगी। सत्ता व संगठन ने इन नियुक्तियों के लिए नाम तय कर […]