भोपाल। भोपाल नगर निगम और नगर पालिकाओं में एल्डरमैन के पद पर राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।
सबसे पहले भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में आने वाले निकायों में नियुक्तियां होंगी।
सत्ता व संगठन ने इन नियुक्तियों के लिए नाम तय कर लिए हैं। करीब 500 नामों की सूची पुलिस वेरिफिकेशन के लिए पुलिस को दे गई दी है।
संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा जैसे-जैसे पुलिस वेरिफिकेशन के बाद वापस सूची उपलब्ध कराई जाने लगेगी, वैसे ही सरकार नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करना शुरू करेगी।
इसके लिए शासन स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई है।
निकायों के चुनाव में बमुश्किल एक साल बचा है। उसके पहले सत्ता व संगठन को एल्डरमैन नियुक्त करने की याद आई है।
नियुक्ति के पहले ही कई पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब नियुक्ति देना ही थी तो दो साल पहले दी जानी थी, लेकिन अब चुनाव का समय नजदीक है, ऐसे में केवल नाम के लिए नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। उम्मीद है कि जनवरी समाप्त होने से पहले वेरिफिकेशन के बाद आदेश भी जारी हो जाएंगे।


