भोपाल। हेमंत खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।
बता दे कि हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधानसभा से विधायक है।
चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित निर्वाचन समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र दिया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम जनता की भावना के अनुरूप आचरण रखें। जो कार्यकर्ता समर्पित है, उसका सम्मान होगा। जो दाएं-बाएं करेगा उसे दिक्कत आएगी।
नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। इतने बड़े-बड़े चुनाव हो जाते हैं और सभी प्रमुख लोग एक ही नामांकन भरते हैं। मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं। जैसा चुनाव हमारे प्रदेश का होता है, आप वार्ड का भी करवा दो तो हम सम्मान कर देंगे।
इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।


