धामनोद में अनोखा विरोध प्रदर्शन, जब जिम्मेदार नहीं सुने तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

DR. SUMIT SENDRAM

धार। जिले के गांवों से लेकर नगर निकायों तक आमजन मूलभूत सुविधाओं की कमी और अधिकारियों की मनमानी से परेशान हैं।
नाराज लोगों व जनप्रतिनिधियों ने एक श्वान (कुत्ते) को ज्ञापन सौंपा।
बता दे कि जिले के धामनोद नगर में लोगों ने चौक पर एकत्र होकर श्वान को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपा। इसमें लिखा गया कि परिषद के अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं।
बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो रहा है और केवल कुछ आवेदन ही स्वीकृत किए गए हैं। परिजनों के नाम पर मकान होने पर भी पात्रों को लाभ नहीं मिल रहा।
ज्ञापन में नगर की सीसी रोड, अधोसंरचना विकास और आपदा प्रबंधन फंड से हो रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं और वार्ड 10, 11 और 12 में जर्जर नालियों, खराब सड़कें और पानी की आपूर्ति को लेकर आरोप लगाया गया।

 

Next Post

राजधानी सहित प्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजो को मिली मान्यता

भोपाल। केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) नई दिल्ली ने सत्र 2025-26 के लिए मध्यप्रदेश के 18 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, इंदौर और बुरहानपुर के 7 शासकीय आयुर्वेद कॉलेज और 11 निजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज […]