पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में वार्षिक शैक्षिक का किया गया निरीक्षण, सहा.आयुक्त के विद्यार्थियों को दिए उपयोगी सुझाव

मंडला। केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के तत्वाधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण 2024 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की सहा. आयुक्त किरण शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण दल में केंद्रीय विद्यालय गढ़ा जबलपुर के प्राचार्य एसके सोनी, केंद्रीय विद्यालय टीएफआरआई के प्राचार्य प्रवीण नायडू, केंद्रीय विद्यालय सीएमएम जबलपुर की उपप्राचार्य नीति सत्संगी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जबलपुर,(द्वितीय पाली) उपप्रचार्य सुनीता केसर एवं केंद्रीय विद्यालय वन एसटीसी जबलपुर (प्रथम पाली) के मुख्य अध्यापक संदीप पाण्डेय शामिल रहे।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला के प्राचार्य रूप सिंह उलाड़ी द्वारा निरीक्षण दल का हरित पौध व ग्रीटिंग कार्ड देकर स्वागत किया गया।
निरीक्षण दल द्वारा प्रार्थना सभा, स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल की गतिविधियां, अकादमिक प्रदर्शन, सहशैक्षिक गतिविधियां, खेलकूद एवं योग-आत्मरक्षा गतिविधियाँ, प्रयोगशालाओं का कार्य, स्पेशल एजुकेशन, स्वच्छता एवं पर्यावरणीय प्रयास की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा सराहना करते हुए निरीक्षक दल द्वारा उपयोगी सुझाव दिए गए।
सहा. आयुक्त किरण शर्मा द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों से बातचीत में अपनी दैनिक दिनचर्या में सुधार और शैक्षणिक प्रयासों में वृद्धि के उपयोगी सुझाव दिए गए।
विद्यार्थियों की छुट्टी के पश्चात समीक्षा बैठक में सभी अतिथियों एवं मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यालय एवं शिक्षकों के शिक्षण कार्य की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्था के प्राचार्य रूप सिंह उलाड़ी द्वारा निरीक्षण दल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Next Post

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में निकाली गई आक्रोश रैली

भोपाल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में हिंदूवादी संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ आमजन, व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग शामिल होकर रैली भी निकाले हैं। इसके साथ […]