डुमना एयरपोर्ट अपनी खूबसूरती से सभी को करेगा आकर्षित, आधुनिक सुविधा से सुसज्जित है एयरपोर्ट

जबलपुर। जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित कर देगा।
दिल्ली-मुबंई जैसे आधुनिक एयरपोर्ट की सुविधा पैसेंजर को जबलपुर के एयरपोर्ट में मिलेगी।
खूबसूरत टर्मिनल भवन में लगे एयरोब्रिज से सीधे पैंसेजर विमान के अंदर पहुंच जाएंगे। उन्हें टर्मिनल भवन से रनवे तक विमान में बैठने बस में बैठकर नहीं जाना होगा।
ये सुविधा मार्च से पैसेंजर के लिए शुरू हो सकती है।
सिर्फ लोकार्पण होने का इंतजार किया जा रहा है। अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से लोकार्पण के सिलसिले में पत्राचार हो रहा है।
बता दे कि करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का कार्य हुआ है।
डुमना एयरपोर्ट में नया टर्मिनल भवन, एप्रान, रनवे समेत कई कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ छोटे-छोटे काम सिर्फ टर्मिनल भवन में बचा हुआ है। जो हफ्तेभर में पूरा होने की उम्मीद है। टर्मिनल भवन की इमारत बनाने में सबसे ज्यादा वक्त लगा। भवन मे भेड़ाघाट की संगरमरमरीय वादियों की प्रतिकृति भवन की छत पर बनी हुई है।
डुमना एयरपोर्ट के निदेशक व्हीके सूरी ने बताया कि जनवरी 2024 में टर्मिनल का काम पूरा हो जाएगा। काम की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई है। नियम के मुताबिक साल 2021 में यह काम पूरा होना था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण काम नहीं हो पाया। आधुनिकरण के तहत तीन एयरोब्रिज टर्मिनल से जुड़ें है, जिनके माध्यम से पैसेंजर सीधे टर्मिनल भवन से ही विमान के अंदर पहुंच जाएंगे। डुमना एयरपोर्ट में बन रहे आधुनिक नए टर्मिनल भवन की लागत करीब 200 करोड़ रुपये है। नए टर्मिनल भवन में 500 पैसेंजर के बैठक की क्षमता होगी।

 

Next Post

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस सतर्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जांच

जबलपुर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पुलिस ने एहतियात के तौर पर एक दिन पहले ही सात किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित अनेक जगहों पर पहरे बिठा दिए ताकि किसी भी तरह की कानून […]