वारासिवनी(बालाघाट)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, वारासिवनी में “गति निर्धारक” कार्यक्रम के अंतर्गत मिनी ब्राज़ील विचारपुर के संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी (एनआईएस) फुटबाल कोच रईस अहमद, बालाघाट जिले एवं नवोदय विद्यालय राष्ट्रीय, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तथा वीरेंद्र बैगा मिनी ब्राज़ील विचारपुर के जर्मनी से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला खेल अधिकारी बालाघाट (एसडीओपी) वारासिवनी अभिषेक चौधरी एवं संस्था के प्राचार्य रणवीर सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा कहा गया की रईस अहमद द्वारा कम संसाधन होने के बाद भी विचारपुर आदिवासी अंचल गांव के बालक ,बालिकाओं को उत्कृष्ट खेल का परीक्षण देखकर लगभग 70 से 80 राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए गए हैं, जो प्रशंसनीय है। विचारपुर गांव आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को रूपांतरित करने हेतु अपना समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा प्रशंसनीय है, जिसकी चर्चा आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में एवं अन्य स्थानों में की है। रईस अहमद के पृथक प्रयासों से यहां के बच्चों ने नई दिशा पाई है, विचारपुर गांव आज मिनी ब्राज़ील नाम से जाना जाता है, आपके योगदान से अपने खेल, शिक्षा, विकास तीनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया इसकी सराहना आज देश एवं विदेश में हो रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा यहां के खिलाड़ियों एवं कोच को जर्मनी जैसे देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया है।
कार्यक्रम का सफल संचालन मो.मोहम्मद अयाज अंसारी द्वारा कुशलतापूर्वक से किया गया।
बता दे कि इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराने में मो.मोहम्मद अयाज अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस दौरान खेल प्रशिक्षक, विद्यालय स्टॉफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।


