जबलपुर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र के पीएंडटी कॉलोनी की पुरानी खंडहर हो चुकी चारमंजिला इमारत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक युवक मलबे में दब गया। नगर निगम, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का सकुशल रेस्क्यू किया, इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक का ईलाज जारी है।
विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र पंवार ने बताया कि विजयनगर थानांतर्गत विकास नगर स्थित पीएंडटी कॉलोनी की जर्जर चार मंजिला ईमारत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौरान माढ़ोताल निवासी देवेंद्र रैकवार मलबे में दब गया। नगर निगम पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम ने युवक का रेस्क्यू किया और उसे ईलाज के अस्पताल पहुंचाया गया। युवक खतरे से बाहर है।


