मप्र में राज्यसभा की एक सीट के लिए 3 सिंतबर को होगा उपचुनाव, ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा जाने से हुई रिक्त

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए तीन सितंबर को उपचुनाव होगा। यह सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी।
चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य सभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य सभा का सदस्य होते हुए चुनाव लड़ाया था। 11 जून को उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया, जिसके बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई।
आयोग ने मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से रिक्त राज्य सभा के स्थान भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक 14 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 21 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 22 अगस्त को इनकी जांच होगी और 26 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ी तो मतदान तीन सितंबर को सुबह नौ से चार बजे तक कराया जाएगा। पांच बजे से मतगणना होगी।
230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। पार्टी के सदस्यों की संख्या 163 है। जबकि, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 64 है। एक विधायक आदिवासी का पार्टी से हैं। जबकि, दो स्थान शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हैं। इस हिसाब से भाजपा द्वारा तय प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

 

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार पांच हजार रूपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश का एक आरोपी जो कई महीनों से फरार चल रहा था, उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बुधवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले […]