नरसिंहपुर। शहर के गणेश मंदिर रोड पर बने छोटे से पुल से निकलने के फेर में 45 वर्षीय अधेड नदी के पानी में बह गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत बचाव कर प्रारंभ किया।
जानकारी के मुताबिक शहर के किसानी वार्ड निवासी गुड्डू जाट उर्फ़ अम्बानी सुबह करीब 7:30 बजे गणेश मंदिर रोड पर बने छोटे पुल को पार कर रहे थे। इस दौरान, कई लोगों ने उन्हें नदी पार न करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। पुल पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी की तेज धारा में बह गए।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें पुल पार करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।
बताया गया कि घटना से कुछ घंटे पहले हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद, पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और गुड्डू जाट की तलाश के लिए एक बचाव अभियान शुरू किया गया।


