सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, भाई दूज से लाड़ली बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

DR. SUMIT SENDRAM

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैसीनगर में लाड़ली बहनों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी बड़ी बेशर्मी से बोलते हैं कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो दारू पीती हैं। उन्हें शर्म आना चाहिए और उनको बहनों से माफी मांगना चाहिए। अब कांग्रेसी कुछ भी कहें, लेकिन इस दीपावली के बाद भाई दूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपये मिलना शुरू होंगे।
गौरतलब है कि एमपी में लाड़ली बहनों को अभी तक हर महीने 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए थे। सीएम पहले ही यह बात कह चुके हैं कि इस लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को 2028 तक बढ़ाकर 3 हजार रुपये किए जाएंगे।

 

Next Post

फिल्मी अंदाज में सवा करोड़ की शराब तस्करी, हर 200 किमी पर बदलती थी लोकेशन, वॉट्सएप से दिया जा रहा था निर्देश

सीधी। नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में थाना बहरी पुलिस ने करोड़ों की अंग्रेजी शराब की खेप जब्त कर ली। चंडीगढ़ से सिंगरौली होते हुए बिहार की ओर जा रहे कंटेनर से 690 पेटी (लगभग 6124 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री की कीमत वाहन व […]