“यश गौरव छात्र सम्मान 2026 का आयोजन”

यश हायर सेकेंडरी स्कूल, जबलपुर में बोर्ड परीक्षा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गर्व और उपलब्धि की भावना से ओतप्रोत रहा।
समारोह में अब्दुल हामिद वार्ड के पार्षद , समाजसेवी श्री विमल राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि “सफलता निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है, और ये विद्यार्थी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।”
कार्यक्रम संस्था संचालक डॉ. विजयकांत तिवारी एवं प्राचार्य श्रीमती सोनल तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए विविध क्षेत्र में जिला,संभागीय, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आगे ले जाना है। यही कारण है कि यश हायर सेकेंडरी स्कूल अभिभावकों की क्षेत्र में पहली प्राथमिकता बन चुका है।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निरंतर फाइनल रिजल्ट में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाते हुए, विगत वर्ष से अधिक,मध्यप्रदेश शासन की लेपटॉप योजना में कुल दस लाख रुपए की योजना का लाभ लिया। इसमें शिक्षकों,अभिभावकों का त्याग, समर्पण,मार्गदर्शन का अहम योगदान रहा।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय की बोर्ड कक्षाओं 5वीं 8वीं , 10वीं 12वीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले,
मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों को मंच पर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मुंह मीठा कर सम्मानित किया गया। प्रमुख टॉपर्स में मैथिली दुबे (93%), नंदिनी राठौर (93.8%), महिमा मिश्रा (91.8%), शिवम पटेल (92.4%), विवेक साहू (92%), कृषा कुमार पटेल (91.6%), गजाला अंसारी (90.2%), अहद आरजू (90.2%) एवं परास अग्रवाल (90%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इसके साथ ही अन्य सफल विद्यार्थियों—गुलनार बनो, ईशा रजक, अनुष्का विनोदिया, नूपुर छेदम, सिमरन नामदेव, आदि चौधरी, देवांश श्रीवास्तव, हर्ष दुबे, कुमकुम विश्वकर्मा, नमन पटेल, आयुष पटेल, समीर विश्वकर्मा, हेमन सिंह, छवि कोरी, अलंकृत उपाध्याय, नूरीन अंजुम, सृष्टि यादव, रागिनी अहिरवार, सौम्य विश्वकर्मा, शौहेला मंसूरी एवं कार्तिक कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती श्रेया तिवारी, श्री अतुल श्रीवास्तव, श्रीमती रिंकू शाह, श्रीमती प्रतीक्षा ज्योतिषी सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
समारोह के अंत में प्राचार्या श्री मती सोनल तिवारी ने विद्यार्थियों को माता पिता के मार्गदर्शन में लगातार आगे बढ़ते रहने के संदेश के साथ समापन किया गया।

 

Next Post

राजस्थान की गर्म हवा ने मध्यप्रदेश में बढ़ाई तपिश, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन सहित 11 जिलों में लू का अलर्ट, नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवा से तपिश बढ़ गई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम एवं सागर संभाग के शहरों में हीट वेव यानी लू जैसे हाल हैं। शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का का दौर चला। वही, नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी कर दी […]