ऑपरेशन मुस्कान-विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए नवम्बर माह में चलाया गया ऑपरेशन मुस्कान-विशेष अभियान

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। जिले में नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं/बालकों की तलाश, उनकी सुरक्षा तथा बालिकाओं के पलायन की रोकथाम के लिए “ऑपरेशन मुस्कान–विशेष अभियान” दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक व्यापक रूप से संचालित किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत् पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं एवं बालकों की दस्तयाबी, बालिकाओं के पलायन की रोकथाम, बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता, छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था।
अभियान के दौरान जिले के सभी शैक्षणिक एवं आवासीय संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा भविष्य के कैरियर मार्गदर्शन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने 5 प्रमुख कार्यक्रमों में स्वयं उपस्थित होकर बालिकाओं से संवाद कर महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव साझा किए।
अति. पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी ने 6 कार्यक्रमों में भाग लिया। जबकि, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने 49 कार्यक्रम आयोजित किए।
थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा 132 एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा 45 कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता प्रदान की गई।
जागरूकता अभियान में कुल 202 स्कूल/महाविद्यालयों में 237 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 20,485 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत डिण्डौरी पुलिस ने विभिन्न राज्यों से गुमशुदा बच्चों की खोज कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
डिंडोरी पुलिस द्वारा 29 बच्चों (27 बालिकाएं एवं 02 बालक) को प्रदेश के अन्य जिलों सहित देश के दूसरे राज्यों से दस्‍तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
यह सफलता डिण्डौरी पुलिस की तत्परता, सतर्कता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान
अभियान में विशेष लगन एवं परिश्रम से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं प्रशस्ति-पत्र देकर पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

 

Next Post

काले हिरण का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मांस, खाल एवं सागौन की लकड़ी जब्त

सागर। जिले के राहतगढ़ के जंगल में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से काले हिरण का मांस, खाल, सागौन की लकड़ी और 22 बोर की राइफल समेत कारतूस जब्त […]