हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में रातीबड़ थाना प्रभारी हुए लाइन अटैच

भोपाल। कुछ दिन पहले थाने में हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का मामला तूल पकड गया है। इस मामले में रातीबड़ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को एसीपी ने लाइन अटैच कर दिया गया है।
थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ एनसीआर भी काटी गई थी। विहिप व बजरंग दल ने इस कार्रवाई पर असंतुष्टि जताई थी।
बता दें कि एक मामूली हादसे के बाद हुए झगड़े की शिकायत करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता रातीबड़ थाने में पहुंचे थे। यहां पर उनका पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया था।
बाद में कार्यकर्ताओं ने रातीबड़ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव सहित थाने के पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विहिप और बजरंग दल ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रातीबड़ थाने का घेराव भी किया था। इसके बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो विहिप ने पूरे मध्यभारत प्रांत में आंदोलन करने की घोषणा कर दी थी।
पत्रकारवार्ता कर विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने में की गई मारपीट में आए निशानों को भी दिखाया था। विहिप ने भोपाल पुलिस प्रशासन से टीआई पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
घटना के करीब एक सप्ताह बाद रातीबड़ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए गए हैं। हम बता दें कि इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन कर काफी हंगामा किया था, बाद में इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर थानाप्रभारी पर आरोप लगाए गए थे।

 

Next Post

रूपम गुप्ता बनी आरजीपीवी की प्रभारी कुलपति

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की संकायाध्यक्ष रूपम गुप्ता को प्रभारी कुलपति बनाया गया है। बता दे कि कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बुधवार को कुलपति सुनील कुमार गुप्ता ने राजभवन पहुंचकर इस्तीफा दे दिया था, जिसे गुरुवार को स्वीकार कर लिया […]